रामपुर: बहादुरगंज गांव में मामूली बात को लेकर चाचा ने की भतीजे की पिटाई, भतीजा हुआ घायल
Rampur, Rampur | Aug 25, 2024 थाना अजीमनगर क्षेत्र के बहादुरगंज गांव में मामूली सी बात को लेकर एक चाचा ने अपने भतीजे की लोहे की रॉड पिटाई करके घायल कर दिया।भतीजे ने चाचा के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस घटना की जांच कर रही है। भतीजे को पुलिस ने मेडिकल उपचार के लिए अस्पताल की इमरजेंसी भेजा है। भतीजे का इलाज चल रहा है घायल भतीजे ने कहा मामूली सी बात को लेकर मेरे को चाचा ने घायल कर दिया है