एनटीपीसी विंध्याचल में संवाद सेतु नामक विशेष हस्तक्षेप कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, जिसका उद्देश्य एनटीपीसी की दीर्घकालिक मेंटरिंग प्रणाली अंकुर को और अधिक प्रभावी एवं परिणामोन्मुख बनाना है। वर्ष 2000 में प्रारंभ हुई अंकुर प्रणाली नए कर्मचारियों को संगठन में समन्वयन, सांस्कृतिक अनुकूलन तथा कैरियर मार्गदर्शन प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती रही है।