पकड़ीदयाल प्रखंड के श्री राम अयोध्या सिंह उच्च विद्यालय बड़कागांव के खेल मैदान में चल रहे रमजनिया हेल्थ सेंटर नॉकआउट क्रिकेट टी-20 टूर्नामेंट का दूसरा लीग मुकाबला बुधवार को चिरैया और केसरिया टीम के बीच खेला गया। मुकाबला बेहद रोमांचक रहा और अंततः सुपर ओवर में चिरैया ने शानदार जीत दर्ज की।