बांका: शिवाजी चौक पर टोटो की टक्कर से 65 वर्षीय महिला घायल, अस्पताल में उपचार
Banka, Banka | Oct 18, 2024 शहर के शिवाजी चौक पर शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे टोटो के धक्के से एक 65 वर्षीय महिला जख्मी हो गई। जख्मी महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार किया गया। जानकारी के अनुसार मंझियारा गांव निवासी जोगेन्द्र बगबे की पत्नी पाबो देवी किसी काम से बांका बाजार आई थी। शिवाजी चौक पर एक टोटो ने वृद्ध महिला को पीछे से धक्का मार दिया।