माखन नगर: मुढ़ियाखेड़ा पहुंचे विधायक डॉ. सीताशरण शर्मा, विवाह समारोह में नवदंपती को दिया आशीर्वाद
Makhan Nagar, Hoshangabad | Jun 20, 2026
नर्मदापुरम विधायक डॉ. सीताशरण शर्मा शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात ग्राम मुढ़ियाखेड़ा पहुंचे। यहां उन्होंने सुनील कुमार श्रोती के पुत्र के विवाह समारोह में शामिल होकर नवदंपती को शुभाशीष प्रदान किया और उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की। विवाह समारोह में विधायक डॉ. शर्मा ने परिजनों को बधाई देते हुए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।