चितरंगी: 12 वर्षों से फरार स्थाई वारंटी को बरगवां पुलिस ने किया गिरफ्तार।
पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता गुप्ता जी के मार्गदर्शन में फरार वारंटीयो को धर पकड़ कार्यवाही के अंतर्गत बरगवां थाना प्रभारी को सफलता हाथ लगी है जहां विगत 12 वर्षों से मारपीट के प्रकरण में फरार चल रहे स्थाई वारंटी रामा गोविंद अगरिया पिता खिलापन अगरिया निवासी ग्राम गिधेर थाना बरगवां को बरगवां पुलिस ने गिरफ्तार किया।