चितरंगी: अदाणी फाउंडेशन के सोलर लाइट अभियान से जगमग होने लगी गांव की गलियां।
आज माडा तहसील अंतर्गत बंधौरा स्थित महान इनर्जेन लिमिटेड के पड़ोस के गांवों में ऊर्जा एवं पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अदाणी फाउंडेशन ने पहले चरण के तहत दस सोलर लाइटें लगाई हैं। अंधेरे में स्थानीय ग्रामीणों को काफी परेशानी होती थी। ऐसे में सोलर स्ट्रीट लाइट लगने के बाद गांव के लोगों को काफी फायदा हुआ है।