चितरंगी: जियावान थाना क्षेत्र से अवैध शराब तस्करो के कब्जे से 105 लीटर अवैध हाथ भट्ठी महुआ शराब जप्त कर की कार्यवाही।
पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता गुप्ता जी के निर्देशन में चलाए जा रहे नशे के विरुद्ध अभियान के तहत जीयावन थाना प्रभारी को सफलता हाथ लगी है जहां जियावन से तस्करो के कब्जे से 105 लीटर अवैध हाथ भट्ठी महुआ शराब एवं 345 किलोग्राम महुआ लहान जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है।