चितरंगी: चितरंगी सहित समस्त मस्जिदों में शांतिपूर्ण ढंग से अदा की गई नमाज, मांगी अमन और चैन की दुआ।
सिंगरौली जिले के चितरंगी सहित अन्य क्षेत्र में आज ईद की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से अदा की गई। इस मौके पर मस्जिदों में नमाज पढ़ने पहुंचे अकीदतमंदों ने अमन चैन की दुआएं मांगी। मस्जिद में नमाज अदा करने के लिए भीड़ नजर आई। लोगों ने नमाज के बाद एक-दूसरे को ईद उल अजहा की बधाई दी मौके पर पुलिस प्रशासन रही तैनात।