गिरिडीह: हनुमान जन्मोत्सव पर 3 दिवसीय महोत्सव सम्पन्न, अखंड पाठ, भजन-कीर्तन और भंडारे में उमड़े श्रद्धालु
श्री महावीर कुटिया मंदिर सेवा समिति द्वारा कुटिया मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव पर आयोजित 3 दिवसीय धार्मिक महोत्सव श्रद्धा, उत्साह एवं भक्ति भाव के साथ गुरुवार शाम 7 बजे सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तों ने भाग लेकर आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव किया।बताया गया कि मंगलवार से इस महोत्सव की शुरुआत हुई थी।