खरगोन। कसरावद रोड स्थित चित्तौड़गढ़-भुसावल नेशनल हाईवे पर शुक्रवार को ट्रक और आईसर के बीच हुई भीषण भिड़ंत में आईसर चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि सह चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची तथा घायल को अस्पताल भिजवाया। हादसा इतना भयावह था कि चालक का शव आईसर में बुरी तरह फंस गया।