धनवार: कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष ने किया कई गांवों का दौरा, लोगों की समस्याएं सुनीं
गिरिडीह कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह गुरुवार दोपहर लगभग 1 धनवार प्रखंड के दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने हेमराडीह, कुबरी, गोरहन, मक़डीहा, आरखांगो, बरजो और घोड़थम्भा गांवों का भ्रमण किया। दौरे के क्रम में सिंह ने आम जनता से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं।