बरेली: 11 हजार वोल्टेज लाइन टूटने से खेतों में आग लगी, ग्रामीणों की सतर्कता से 10 बीघा गन्ना बाल-बाल बचा
बरेली के बिथरी चैनपुर क्षेत्र के ग्राम कचौली में 11 हजार वोल्टेज की बिजली लाइन टूटने से खेतों में आग लग गई। आग गन्ने की कटाई के बाद पड़ी सूखी पताई में लगी। ट्यूबवेल पर मौजूद ग्रामीण पवन ने आग देखी और अन्य ग्रामीणों को सूचना दी। सामूहिक प्रयास से आग बुझा ली गई। सूचना पर बिजली विभाग ने लाइन ठीक कराई। ग्रामीणों की सूझबूझ से बड़ा नुकसान टल गया।