नजीबाबाद: नजीबाबाद में होटल, अस्पताल और उद्योगों में चलाया गया जागरूकता अभियान, सीएफओ ने कहा- लापरवाही से होती हैं आग की घटनाएं
महानिदेशक उत्तर प्रदेश अग्निशमन तथा आपात सेवा मुख्यालय लखनऊ के आदेश और मुख्य अग्निशमन अधिकारी जनपद बिजनौर डॉ. राजीव कुमार पाण्डेय के निर्देश पर शनिवार 19 अप्रैल 2026 को 11:00 से तहसील नजीबाबाद में "अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह" के तहत विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। प्रभारी अग्निशमन केंद्र नजीबाबाद के. एस. जादौन के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया