बालाघाट: बालाघाट की बावनथड़ी कॉलोनी में 15 दिनों से जल संकट, विधायक अनुभा मुंजारे ने किया औचक निरीक्षण
नगर पालिका परिषद बालाघाट के वार्ड क्रमांक 23 स्थित बावनथड़ी कॉलोनी में पिछले 15 दिनों से गंभीर जल संकट बना हुआ है। क्षेत्र की महिलाओं द्वारा इस समस्या को लेकर लगातार विधायक अनुभा मुंजारे से शिकायत की जा रही थी। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए विधायक अनुभा मुंजारे ने गुरुवार लगभग प्रातः 9 बजे बावनथड़ी कॉलोनी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान यह पाया गया