नारायणपुर: फसल चराने के विवाद में मारपीट, कई घायल
नारायणपुर के बासठ दियारा बहियार में बुधवार को फसल चराने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। घटना में दोनों पक्षों के आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर में कराया गया। अस्पताल में भी दोनों पक्षों के बीच हंगामा हुआ, जिसे सुरक्षा कर्मियों ने शांत कराया।