पोरसा: सुदामा चरित्र कथा सुनकर भाव-विभोर हुए श्रद्धालु, नशामुक्ति का दिया संदेश
Porsa, Morena | May 30, 2026 सुदामा चरित्र की कथा सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु, नशामुक्ति का दिया संदेश पोरसा। श्री नागाजी सरोवर परिसर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में शनिवार को भागवत भास्कर श्री कृष्ण चंद्र शास्त्री ठाकुर जी महाराज ने सुदामा चरित्र का मार्मिक वर्णन किया। “देख सुदामा की दीन दशा...” भजन के साथ कथा सुनाते हुए उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता को भक्ति, प्रेम और