रहटगांव: रहटगांव सहित जिले में झमाझम बारिश, 24 घंटे में 107 मिमी औसत वर्षा दर्ज।
हरदा जिले में मानसून लगातार सक्रिय बना हुआ है। पिछले 24 घंटों के दौरान जिले में औसतन 107 मिमी वर्षा दर्ज की गई। लगातार हो रही बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं और कई क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित हुआ है। इस वर्ष अब तक हुई वर्षा पिछले वर्ष की तुलना में अधिक दर्ज की गई है।