राठ: राठ नगर में सिंचाई विभाग के कर्मचारी की ड्यूटी के दौरान ऑफिस में हालत बिगड़ने से हुई मौत, परिवार में शोक की लहर
Rath, Hamirpur | May 16, 2026 राठ कस्बे के बारह खम्बा इलाके में स्थित सिंचाई विभाग के कार्यालय में कार्यरत एक कर्मचारी की ड्यूटी के दौरान अचानक हालत बिगड़ गई। इसके बाद परिजन उसे आनन फानन में इलाज हेतु राठ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने कर्मचारी को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी लगते ही मृतक कर्मचारी के परिवार सहित साथी कर्मचारियों में कोहराम मच गया।