मड़ियाहू: रामपुर थाना परिसर में युवक की रील हुई वायरल
जौनपुर के रामपुर थाना परिसर में एक युवक द्वारा बनाई गई रील शनिवार की शाम करीब 4 बजे से सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। वायरल वीडियो में युवक थाना परिसर के अंदर वीडियो बनाते हुए दिखाई दे रहा है। स्थानीय स्तर पर उसकी पहचान मुंसईपुर निवासी मनीष यादव पुत्र अनिल यादव के रूप में बताई जा रही है,