नैनीताल: विधायक राम सिंह कैड़ा ने कहा, भाजपा सरकार ने भीमताल नगर में कई विकास कार्य किए हैं
विधायक राम सिंह कैड़ा ने बुधवार को करीब तीन बजे पत्रकार वार्ता की। इस दौरान कहा भाजपा सरकार द्वारा भीमताल नगर में कई विकास कार्य किए गए हैं। इनमें थपलिया मेहरागांव, जून स्टेट मोटर मार्ग पर टाइल्स लगाना, टीआरसी मार्ग में डामरीकरण और पार्किंग के लिए चार करोड़ की स्वीकृति आदि शामिल हैं।