नैनीताल: निकाय चुनाव में पुलिस ने नैनीताल के 32 बूथों पर जोनल पुलिस अधिकारियों समेत 81 पुलिस कर्मियों को तैनात किया
पुलिस ने नैनीताल के 32 बूथों पर जोनल पुलिस अधिकारियों समेत 81 पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। बुधवार को तीन बजे एसपी डॉ. जगदीश चन्द्र ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया सुरक्षा व्यवस्था के लिए एक सुपर जोनल पुलिस अधिकारी, दो जोनल पुलिस अधिकारी, छह सेक्टर पुलिस अधिकारी, तीन अपर उपनिरिक्षक तैनात किए हैं।