साहिबगंज: नगर पुलिस ने बाईक चोरी, गोलीबारी सहित अन्य कई मामलों में फरार आरोपी को देशी कट्टा व गोली के साथ किया गिरफ्तार, भेजा जेल
नगर थाना क्षेत्र की पुलिस ने बाइक चोरी, गोलीबारी सहित कई अन्य मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। इसको लेकर नगर थाना प्रभारी ने बताया कि एसपी को सूचना मिली थी कि उक्त आरोपी स्टेशन पर आ रहा है इसके बाद छापेमारी टीम का गठन कर उसे देशी कट्टा व जिंदा गोली के साथ गिरफ्तार करते हुए रविवार कोजेल भेज दिया गया।