बांका: बिहार भलुआ गांव में 72 घंटे होने वाला अखंड रामधुन को लेकर निकाली गई भव्य कलश शोभा यात्रा, बना आकर्षण का केन्द्र
Banka, Banka | May 20, 2024 बिहार भलुआ गांव में 72 घंटे होने वाला अखंड रामधुन को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें गांव के 501 कुंवारी कन्या और महिलाओं ने भाग लिया। जहां गांव के समीप मंदिर के चंद्रकूप से जल भरकर ढोल बाजे के साथ धर्म की जय हो अधर्म का नाश हो के नारे लगाते हुए कलश शोभायात्रा अखंड राम धुन स्थल पर पहुंचे। शोभायात्रा को देखने के लिए जगह-जगह लोगों की भीड़ लगी रही।