गोमिया: 12वें वेतन समझौते को शीघ्र लागू करने की मांग, सीकेएस ने कथारा कोलियरी में की पिट मीटिंग
Gumia, Bokaro | Jun 25, 2026 गोमिया विधानसभा क्षेत्र के कथारा में 12वें वेतन समझौते को शीघ्र लागू करने की मांग को लेकर भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ (सीकेएस) ने गुरुवार को कथारा कोलियरी परिसर में पिट मीटिंग की।समय 11 बजे मीटिंग का नेतृत्व संघ के कार्यकारी अध्यक्ष दिलीप कुमार और संगठन मंत्री रामेश्वर मंडल ने किया।