एसडीपीओ डुमरी के नेतृत्व में डुमरी थाना द्वारा 24 अक्टूबर की रात में डुमरी थाना क्षेत्र अन्तर्गत डुमरी गिरिडीह मुख्य मार्ग में अवैध तरीके से चोरी-छुपे क्रूरतापूर्वक मवेशियों से लदा 3 पिकअप वाहन को मवेशी का तस्करी करने हेतु ले जाने के क्रम में पकड़ा गया।पुलिस द्वारा शनिवार को अपराह्न करीब 5.45 बजे जानकारी दी गई।मामले में 2 व्यक्तियों को गिरफ़्तार किया गया।