जबलपुर: पुणे-मुंबई स्पेशल ट्रेन अब नियमित साप्ताहिक रूप से चलेगी, यात्रियों को मिली सौगात
संस्कारधानी जबलपुर के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। पुणे और मुंबई का सफर अब और आसान हो गया है। रेलवे ने जबलपुर-पुणे-मुंबई स्पेशल ट्रेन को नियमित साप्ताहिक ट्रेन में बदल दिया है। जबलपुर रेलवे स्टेशन से लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। इस मौके पर राज्यसभा सांसद सुमित्रा बाल्मीक, सांसद आशीष दुबे और क्षेत्रीय विधायक भी मौजूद