बीरपुर: सिकरहुला में 3 दिवसीय सीताराम धुनी यज्ञ को लेकर निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा
बीरपुर प्रखंड के भवानंदपुर पंचायत के सिकरहुला गांव में स्थित डीहबार बाबा ब्रह्म स्थान में आयोजित 3 दिवसीय सीताराम धुनी यज्ञ को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। यह कलश शोभायात्रा गाजे बाजे के साथ यज्ञ स्थल से शुरू होकर गांव के विभिन्न मार्गों से निकाली गई। इस दौरान भ्रमण करते हुए स्थानीय काली मंदिर गोरियारी घाट गंडक नदी से जल भर कर पुनः यज्ञ स्थल पर पहुंच कर कलश को स्थापित किया गया।