देहरादून: राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति निकेतन में कई योजनाओं का किया शिलान्यास, एनआईवीएच में बच्चों को किया सम्मानित
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर हैं.ऐसे में राष्ट्रपति ने राष्ट्रपति निकेतन में कई योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया और NIVH में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया.इस मौके पर राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मौजूद रहे.कार्यक्रम में राष्ट्रपति ने दिव्यांग छात्रों से मुलाकात कर उन्हें सम्मानित किया