देहरादून: थाना रायपुर पुलिस ने THAR गाड़ी में स्टंट करने वाले तीन युवकों को मालदेवता से हिरासत में लिया, गाड़ी की सीज
देहरादून की रायपुर थाना पुलिस ने थाना रायपुर क्षेत्र अंतर्गत मालदेवता चौकी में हुड़दंग मचाने वाले तीन युवकों को हिरासत में लिया है। बता दे की सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में ये युवक थार वाहन से बाहर लटककर स्टंट करते नजर आए। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेकर इस वाहन को मालदेवता में चेकिंग के दौरान रोका और चालक हर्षद चौहान को गिरफ्तार कर गाड़ी सीज कर दी।