बमोरी तहसील के बागेरी सरकारी खाद गोदाम पर कड़ाके की ठंड में 26 नवंबर की रात में खाद लेने लाइन में लगे ओर रातजगा कर रहे किसानों के बीच बमोरी विधायक ऋषि अग्रवाल पहुंचे, स्थिति की जानकारी ली। किसानों को खाने के पैकेट प्रदान किए। अधिकारियों से खाद को लेकर फोन पर जानकारी ली और व्यवस्थाओं के आरोप लगाए। खाद न मिलने से किसान बेहद परेशान है।