स्थानीय उपखंड कार्यालय में शुक्रवार को दिव्यांग एवं जनकल्याण सेवा समिति के तत्वावधान में जागरूकता एवं कार्ड वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। एसडीएम सत्यनारायण सुथार की अध्यक्षता में 28 दिव्यांगों को यूडीआईडी और रोडवेज रियायती स्मार्ट कार्ड वितरित किए गए।एसडीएम ने सामाजिक कार्यकर्ता हरबंस लाल सहारण के सेवा कार्यों की तारीफ की।