बयाना: बयाना जेल में 14 कैदी भूख हड़ताल पर, 9 कैदी अस्पताल में भर्ती, सेंट्रल जेल शिफ्ट करने की मांग
बयाना उपकारागृह में बंद 14 कैदी पिछले चार दिनों से भूख हड़ताल पर हैं। ये कैदी उन्हें सेवर (भरतपुर) स्थित सेंट्रल जेल में ट्रांसफर करने की मांग कर रहे हैं। भूख हड़ताल के कारण उनकी तबीयत बिगड़ने पर 9 कैदियों को जिला अस्पताल के जेल वार्ड में रेफर किया।