शाजापुर: शाजापुर के चीलर डेम के पास मिली युवक की गला कटी लाश, पुलिस कर रही मामले की जांच
शाजापुर के चीलर डेम के पास नहर वाली रोड पर एक युवक की गला कटी लाश मिली है। जैसे ही लोगों को इस मामले की जानकारी मिली तो सनसनी फैल गई। मौके पर एसडीओपी गोपाल सिंह चौहान, कोतवाली थाना टीआई बृजेश मिश्रा पुलिस बल के साथ पहुंचे। जांच पड़ताल के बाद युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल शाजापुर भेजा गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।