शाजापुर: भोपाल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक देवाशीष त्रिपाठी ने किया शाजापुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण, निर्माण कार्यों को देखा
भोपाल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक देवाशीष त्रिपाठी ने शुक्रवार को शाजापुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दाैरान उन्होंने अमृत स्टेशन योजना के तहत हो रहे कार्यों का निरीक्षण भी किया।उल्लेखनीय है कि स्टेशन पर कई निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। जिससे यात्री सुविधाओं का विस्तार होगा।