रजौन: धुरखेल की धूम से सराबोर रजौन-नवादा, होली से पहले गांव-शहर में उड़ा धूल और कीचड़, फगुवा गीतों पर झूमे लोग
रजौन और नवादा क्षेत्र में होली से दो दिन पूर्व ग्रामीण और शहरी इलाकों में परंपरागत धुरखेल का उत्साह चरम पर रहा । सोमवार को सुबह से ही लोगों ने धुरखेल खेलने के साथ-साथ होली गायन का आनंद लिया ।कुछ जगहों पर मंगलवार को भी धुरखेल खेला जाएगा ।बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने एक-दूसरे को धूल, मिट्टी, कीचड़ और गोबर लगाकर पारंपरिक अंदाज में धुरखेल खेला।