कटनी ग्रामीण: निमास में विश्व पर्यावरण दिवस पर जल संरक्षण और स्वच्छता का संदेश
कटनी जिले के ग्राम निमास में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल स्रोत संरक्षण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। झिन्न सिद्धन धाम स्थित बावड़ी परिसर में श्रमदान कर साफ-सफाई की गई तथा ग्रामीणों को जल संरक्षण और अधिक से अधिक पौधारोपण के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान ध्यान एवं योग कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ।