बदायूं शहर के रोडवेज बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ देखी गई। घर जाने के लिए लोग लंबी कतारों और भीड़भाड़ के बीच सफर करने को मजबूर दिखे। त्योहार के मद्देनजर परिवहन व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। शहर के रोडवेज बस अड्डे पर सुबह से ही यात्रियों की भीड़ लग गई। जिससे बसों में पैर रखने तक की जगह नहीं बची।