फतेेहपुर: बाराबंकी: सड़क किनारे खेल रही 4 साल की मासूम बच्ची को तेज रफ्तार पिकअप ने रौंदा, मौके पर हुई मौत; चालक फरार
बाराबंकी के फतेहपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें चार वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, नवीगंज गांव निवासी मोहम्मद अहमद की चार वर्षीय बेटी मायरा घर के पास सड़क किनारे खेल रही थी।