फतेहपुर: पहाड़पुर स्टेशन पर प्लेटफॉर्म जाम होने से यात्रियों को हो रही है भारी परेशानी
Fatehpur, Gaya | Apr 7, 2026 गया-कोडरमा रेलखंड के पहाड़पुर स्टेशन पर अमृत स्टेशन योजना में शामिल प्लेटफॉर्म नंबर एक पिछले करीब एक साल से जाम पड़ा है। रेल सूत्रों के अनुसार, यहां लंबे समय से गरीब रथ एक्सप्रेस का खाली रैक खड़ा कर दिया गया है, जिससे इस प्लेटफॉर्म से ट्रेनों का संचालन पूरी तरह बंद हो गया है।