तिर्वा: तिर्वा कस्बे में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर निकाली गई विशाल शोभा यात्रा
Tirwa, Kannauj | Apr 14, 2026 कन्नौज जिले के तिर्वा कस्बे में मंगलवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर भव्य और विशाल शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। शोभा यात्रा का शुभारंभ कस्बे के गांधी नगर से हुआ, जिसमें आठ अलग-अलग डीजे शामिल रहे। यात्रा के दौरान डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा को सुसज्जित रथ पर विराजमान कर पूरे कस्बे में भ्रमण कराया गया।