सहारनपुर: जनकपुरी पुलिस ने आबकारी अधिनियम में एनबीडब्ल्यू वारंटी अभियुक्त को जनकपुरी क्षेत्र से किया गिरफ्तार
थाना जनकपुरी पुलिस ने सोमवार दोपहर 3:00 बजे आबकारी अधिनियम में एनबीडब्ल्यू वारंटी अभियुक्त टिंकू को जनकपुरी क्षेत्र से गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक विवेक, हेड कांस्टेबल बालेंद्र मौजूद रहे।