रायबरेली: रेलवे स्टेशन पर देश की सेवा में तैनात फौजी को युद्ध सेवा मेडल से सम्मानित किया गया, गरीबों में वितरित किए गए कम्मल
1 दिसंबर शनिवार शाम 7:00 बजे रायबरेली शहर के रेलवे स्टेशन पर गरीबों वंचितों के बीच देश की सेवा में तैनात रायबरेली जनपद निवासी फौजी को युद्ध सेवा मेडल से सम्मानित किया गया है। फौजी के भाई के द्वारा गरीबों में कम्मल वितरण कर खुशी का इजहार किया गया है। फौजी धीरेंद्र यादव के भाई ने कहा है, भाई के बताए मार्ग पर गरीबों की सेवा करने का मौका मिल रहा है।