रायबरेली: गुरबक्शगंज थाने की पुलिस ने हत्या के वांछित अभियुक्त को ढकिया चौराहे के पास से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा
गुरबख्शगंज थाने की पुलिस टीम ने,थानाक्षेत्र के ढकिया चौराहे के पास से,रविवार को हत्या के वांछित,अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।अभियुक्त को थाना कार्यालय पर लाकर अभियोग पंजीकृत करते हुए,न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।थानाध्यक्ष बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि,अभियुक्त का नाम,रिंकू पुत्र बालकिसुन है।जो मलिकमऊ चौबारा थाना गुरुबक्शगंज का ही रहने वाला है।