रायबरेली: हरचंदपुर विकासखंड अंतर्गत चार ग्राम सभाओं में विश्व एड्स दिवस पर निकाली गई जागरूकता रैली
1 दिसंबर रविवार दोपहर 12:00 बजे से लेकर शाम 4:00 बजे तक विकासखंड क्षेत्र की चार ग्राम सभाओ में विश्व एड्स दिवस के अवसर पर, महिलाओं एवं किशोरियों के द्वारा जागरूकता रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया गया। यह कार्यक्रम सबला समर्थ संस्था की परियोजना टीम के द्वारा आयोजित किया गया। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान लोगों को संक्रमित व्यक्ति से बचाव के उपाय भी बताए गए।