गोला: बड़हलगंज के मदरिया घाट पर सरयू नदी में स्नान के दौरान गहरे पानी में डूबा युवक, साढ़े तीन घंटे की तलाश के बाद मिला शव
Gola, Gorakhpur | May 17, 2026 गोरखपुर के बड़हलगंज थाना क्षेत्र स्थित मदरिया घाट पर शनिवार शाम सरयू नदी में स्नान करते समय 20 वर्षीय युवक प्रद्युम्न पासवान की डूबने से मौत हो गई। वह अपने साथी वीर पासवान के साथ नदी में नहाने गया था। स्नान के दौरान दोनों युवक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। घाट पर मौजूद लोगों ने वीर पासवान को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।