गोला: गौरखास चौराहे पर सड़क हादसे में घायल युवक की 20 दिन बाद मौत, अज्ञात वाहन चालक पर दर्ज हुआ मुकदमा
Gola, Gorakhpur | Apr 12, 2026 गोला क्षेत्र के गौरखास चौराहे पर करीब 20 दिन पूर्व हुई सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मामले में मृतक के पिता की तहरीर पर गोला पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बांसगांव थाना क्षेत्र के गोछरन निवासी शंकर ने बताया कि उनका 30 वर्षीय पुत्र पिंटू 20 मार्च को किसी काम से गौरखास गया था।