बेंगाबाद: बनहती में निर्माणाधीन फैक्ट्री की छत पर काम के दौरान राजमिस्त्री अनिल यादव को लगा करंट, छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल।
बेंगाबाद थाना क्षेत्र के बड़कीटांड निवासी अनिल यादव करेंट लगने से छत से गिरकर घायल हो गया। सोमवार को 11 बजे इसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था। बताया गया कि बाबूचंद्र यादव का 30 वर्षीय पुत्र अनिल यादव राजमिस्त्री का काम करता है।आज यह बनहती में एक फैक्ट्री के निर्माण कार्य में लगा हुआ था। इसी दौरान छत में काम करने के दौरान इसे करेंट लग गया।