पटना ग्रामीण: अगमकुआं में साइंस टेक्नोलॉजी विभाग के सेवानिवृत्त डायरेक्टर के घर चोरी, चोर कैश और जेवरात लेकर फरार
अगमकुआं थाना क्षेत्र के बहादुरपुर भूतनाथ रोड स्थित एक बंद फ्लैट में बिहार सरकार के साइंस एवं टेक्नोलॉजी विभाग के सेवानिवृत्त डायरेक्टर डॉ. चितरंजन प्रसाद के घर लाखों रुपये की चोरी हो गई। चोरों ने नकदी और जेवरात सहित दो लाख रुपये से अधिक का सामान चुरा लिया। घटना की सूचना मिलने के बाद अगम कुआं थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।