दरभंगा: 17 जून को होने वाले सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर दरभंगा जंक्शन पर एक दिन पहले ही उमड़ी परीक्षार्थियों की भीड़
17 जून बुधवार को होने वाले सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर दरभंगा जंक्शन पर एक दिन पहले ही परीक्षार्थियों की भीड़ देखने को मिली । दरभंगा जंक्शन के मिथिला हॉल में दूसरे जिले से आने वाले परीक्षार्थी अपनी जगह लेकर रात काटने के इंतजार में थे। इस संबंध में मौके पर मौजूद परीक्षार्थी ने मंगलवार की शाम 5:00 बजे कई बातों की जानकारी दी।